29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

नवाबगंज नगर पंचायत में अब लोगों को ज्यादा बिजली मिलेगी

Must read

नवाबगंज नगर पंचायत में अब लोगों को ज्यादा बिजली मिलेगी। विद्युत विभाग ने बुधवार से प्रतिदिन 21 घंटे 30 मिनट बिजली सप्लाई देने का दावा किया है। अधिशासी अभियंता शिव शंकर ने यूथ इंडिया को यह जानकारी दी।

पिछले कई दिनों से नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान थे। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटने से घरों के साथ-साथ दुकानदार और छोटे व्यापारी भी प्रभावित हो रहे थे।

नगरवासियों का कहना है कि अगर विभाग की यह घोषणा सच होती है और उन्हें नियमित रूप से 21 घंटे 30 मिनट बिजली मिलती है, तो इससे काफी राहत मिलेगी। खासकर रात में होने वाली कटौती कम होने से लोगों को सुकून मिलेगा।

अधिशासी अभियंता शिव शंकर ने बताया कि नगर के लिए तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से नगर को 21 घंटे 30 मिनट बिजली देने की व्यवस्था शुरू हो रही है। हालांकि, फाल्ट, लाइन में तकनीकी खराबी या किसी और अचानक आई दिक्कत के कारण सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article