यामानाशी जाते समय भारतीय समुदाय के नन्हें विद्यार्थियों ने छुए पैर, सुनाया श्लोक
टोक्यो/यामानाशी (जापान)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आधिकारिक जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत जाते समय भारतीय समुदाय के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद नन्हें विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय संस्कारों के तहत मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका स्वागत किया और संस्कृत श्लोक का पाठ किया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनसे संवाद किया और पढ़ाई-लिखाई के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट भी भेंट की, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यामानाशी प्रांत में प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत विभिन्न उद्योगपतियों और प्रतिनिधिमंडलों से भी उनकी बैठकें निर्धारित हैं।
विदेश की धरती पर भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली, जब बच्चों ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
जापान दौरे के बीच यह भावनात्मक पल भारतीय समुदाय के लिए विशेष यादगार बन गया।
जापान दौरे पर सीएम योगी, बच्चों से आत्मीय मुलाकात


