डीसीपी स्तर पर तबादले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए जोनल व्यवस्था में बदलाव किया है।
आदेश के अनुसार, साद मियां खान को डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पद से हटाकर डीसीपी नोएडा बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रवीण रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।इस प्रशासनिक बदलाव को कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


