फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय राजलमाई के प्रांगणमें बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी शमशाबाद वीरेंद्र पटेल एवं जिला समन्वयक भारती मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके व माल्यार्पण करके किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ कंपोजिट विद्यालय हरसिंहपुर गोवा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।अनुपम सक्सेना ने अतिथियों का परिचय कराया। नोडल संकुल सूर्यकांत दुबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके स्वागत किया ।इस मौके पर जितेंद्र सिंह ने निपुण भारत की प्रगति पर चर्चा की ,असगर हुसैन में बाल कविता पाठ किया, मनोज वर्मा ने विभिन्न शैक्षिक आयोजनों ,श्रीनिवास वर्मा ने सामुदायिक सहाय भगत और राष्ट्रीय अभियान अनुपम सक्सैना ने विश्वविद्यालय का शैक्षिक एवं मौद्रिक प्रवेश अर्पण शाक्य ने निशुल्क शैक्षिक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर लेखा अधिकारी ने सभी के साथ सामंजस्य बनाकर बेहतरीन शैक्षिक माहौल बनाने की बात कही संचालन जयपाल सिंह ने किया इस मौके पर प्रमोद सिंह, प्रभात गंगवार, मनोज गंगवार, अनिल शर्मा ,अतुल गंगवार, राहुल गंगवार जितेंद्र सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


