20.4 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

नगर पालिका दे रही त्यौहार पर भी बीस दिन का वेतन, फुल पेमेंट की मांग

Must read

फर्रुखाबाद: स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने ढोली का त्यौहार होने के बावजूद भी फरवरी माह का 20 दिन का वेतन ही नगर पालिका द्वारा ठेका कर्मचारियों को दिए जाने पर नाराजगी जताई और जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि की अगुवाई में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को संबोधित ज्ञापन सौंप कर पूरे महीने का वेतन दिए जाने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि संगठन को ज्ञात हुआ है कि नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका कर्मचारियों को होली के त्योहार पर भी 20 दिन का वेतन दिया जा रहा है जबकि त्यौहार के अवसर पर अधिकआवश्यकता पड़ती है। इस कारण से ठेका कर्मियों को पूरे महीने का वेतन त्योहार पर दिया जाए।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष में एक दो ऐसे मौके आते हैं जब वास्तव में काम अधिक होने के बावजूद कम पैसे का पेमेंट किया जाता है ऐसा ही मौका इस होली पर दिखाई दे रहा है ऐसे में कर्मचारियों की जरूरत और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे महीने का वेतन दिया जाना चाहिए अन्यथा की स्थिति में संगठन अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन पर नीरज बाल्मिक नंदकिशोर राधेश्याम समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी ने हस्ताक्षर किए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article