28.5 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

Must read

धौला कुआं और सदर बाजार स्थित आर्मी स्कूल निशाने पर, पुलिस व फायर सर्विस ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह धौला कुआं स्थित एक स्कूल और सदर बाजार के आर्मी पब्लिक स्कूल को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आर्मी स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूल के हर हिस्से की जांच की जा रही है।
धौला कुआं क्षेत्र में भी पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है और आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “धमकी की सूचना मिलते ही मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच जारी है और संदिग्ध संदेश के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।”
गौरतलब है कि हाल के महीनों में राजधानी के कई स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश मामले फर्जी साबित हुए थे। फिर भी सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही हैं।प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article