चेहरे पर चोट के निशान, शराब के नशे में गिरकर मौत की आशंका
कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में नाली में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नौबस्ता Y-ब्लॉक निवासी विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है।
सुबह मिला शव
स्थानीय लोगों ने सुबह नाली में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक शराब के नशे में नाली में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि चेहरे पर चोट के निशान मिलने के कारण अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में मातम का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाली में युवक का शव मिलने से हड़कंप


