30.2 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

एचटी लाइन की चपेट में आया युवक, बुरी तरह झुलसा

Must read

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रकाबगंज खुर्द गांव में बुधवार को घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में झुलसे युवक को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
रकाबगंज खुर्द निवासी राजेंद्र पुत्र छोटेलाल अपने घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान घर के पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में वह अचानक आ गया। तेज करंट लगने से राजेंद्र बुरी तरह झुलस गया। हादसा होते ही परिजनों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने तत्काल घायल राजेंद्र को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और युवक के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
घटना के बाद ग्रामीणों में घरों के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लाइनों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से एचटी लाइन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article