28 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

सीएम योगी 25–26 फरवरी को जापान दौरे पर

Must read

मैग्लेव ट्रेन की 100 किमी परीक्षण यात्रा बन सकती है मुख्य आकर्षण, आधुनिक परिवहन ढांचे पर रहेगा फोकस
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ 25 और 26 फरवरी को जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मागनेटिक लेविटेशन ) ट्रेन मुख्यमंत्री के दौरे का विशेष आकर्षण होगी।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन में लगभग 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेन मैग्नेटिक लेविटेशन तकनीक पर आधारित है, जिसमें ट्रेन पटरियों से ऊपर उठकर चलती है और अत्यधिक गति प्राप्त करती है।
जापान की यह तकनीक विश्व की सबसे तेज और उन्नत रेल प्रणालियों में गिनी जाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं है। इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश में पहले से एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और रैपिड रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में हाईस्पीड रेल तकनीक को समझना और संभावनाओं का अध्ययन करना भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी हो सकता है।
दौरे के दौरान औद्योगिक निवेश, तकनीकी सहयोग और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा होने की संभावना है। जापान पहले से ही भारत में कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में भागीदार रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा राज्य में तकनीकी उन्नयन और वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article