19 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

बस स्टैंड के पीछे अज्ञात युवक बेहोश मिला, जहरखुरानी की आशंका

Must read

फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र कादरी गेट थाना (Qadri Gate Police Station) के अंतर्गत बस स्टैंड (bus stand) के पीछे गुरुवार को एक लगभग 32 वर्षीय अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका जहरखुरानी की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अड्डे के पीछे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सूरज सिंह को युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के पास एक काला बैग भी बरामद हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं यात्रा से लौट रहा था या यात्रा पर जा रहा था।

होमगार्ड ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी अजय प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार देते हुए युवक को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। बस अड्डों और ट्रेनों में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह अक्सर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। युवक के बेहोश मिलने और बैग के साथ होने से ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह जहरखुरानी का शिकार हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उसके पास मिले बैग और अन्य सामान की जांच की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता है या युवक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना कादरी गेट से संपर्क करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article