अंकुर व उनके साथियों फर से मुकदमा वापसी की मांग तेज, चौकी इंचार्ज व सिपाही पर कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट (Industry Trade Board Mishra Group) की जिला व नगर कमेटी ने युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के विरुद्ध लिखे गए मुकदमे को वापस लेने व आवश्यक कार्यवाही बजरिया चौकी इंचार्ज हुआ वहां तक सिपाही पर करने की मांग को लेकर खुद रक्षक को ज्ञापन (memorandum) सौंपा और कहा कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो मजबूरन व्यापार मंडल को आंदोलन आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे।
ज्ञापन में कहा गया कि युवा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को याद दिलाने के लिए शांति पूर्वक मशाल जुलूस निकाला गया था। लेकिन पुलिस ने अंकुश श्रीवास्तव व उनके 10 -15 साथियों के विरुद्ध झूठा मुकदमा कायम कर दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि बजरिया चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप हैं उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है जो कि मुख्यमंत्री के आदेशों के विरुद्ध है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित पुलिस जन व्यापारियों की आवाज को दबाना चाहते हैं अगर यह आवाज दब गई तो भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच जाएगा और व्यापार मंडल इसे कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि मुकदमा वापस नहीं दिया गया और कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन चला जाएगा और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जाएगी इसके बारे में प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिल चुके हैं ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक विशेष संज्ञान लेकर मुकदमा वापस करवायें और भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करें तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञान पर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया लालू जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक खान नगर महामंत्री राकेश सक्सेना नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह मनोज कुमार नगर अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन अरुण अग्निहोत्री नगर अध्यक्ष उद्योग मंच डॉ 0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष अंगूरी बाग ने हस्ताक्षर किए ।


