फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में लगाए गए जीवन बीमा निगम के शिविर का समापन बुधवार को हो गया।
इस अवसर पर मेले में शिविर की उपलब्धियां पर चर्चा की गई इसके साथ ही आयोजन में मौजूद लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दीगई। शिविर में बताया गया कि इन योजनाओं को अपने परिवार तथा स्वास्थ्य के जीवन को सुरक्षित कैसे रखा जाए। एलआईसी के अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बीमा सखी विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसके माध्यम से भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है व उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता बतलाया गया है ग्रामीण महिलाओं तथा स्नातक तक की बालिकाओं ने इसमें अपनी पूरी रुचि दिखाई तथा बहुत महिलाओं ने पंजीकरण भी कराया। मौके पर शाखा प्रबंधक मैनेजर कली सहायक शाखा प्रबंधक प्राचार्य ए टी सी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारियां साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here