फर्रुखाबाद। लोगों ने नए कैलेंडर वर्ष 2026 का अपने-अपने अंदाज में सुबह से ही स्वागत करना शुरू कर दिया खासतौर से इस बार एक विशेष चालान देखने को मिला जब मंदिरों में पहुंचकर सुबह-सुबह भक्तों ने माथा टेका और नए साल में सभी का मंगल होने की कामना की।
नव वर्ष में खाटू श्याम बाबा मंदिर नया कोठा पार्चा में भक्तों नेआराधना की । श्याम बाबा हारे का सहारा बाबा के उदघोष के बीचगुरुवार को सुबह से 5:00 से ही मंदिर में दर्शन करने को लेकर भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दी ।बाबा हैप्पी न्यू ईयर2026 बोल भक्तों ने हाथों में गुलाब की काली लेकर बाबा को दर्शन करने को बाबा को प्रसाद का भोग लगाया किसी ने फल चढ़ाए किसी ने फूल माला चढ़ाईं। मंदिर को भगवा कलर बैलून से सजाया गया खाटू श्याम मंदिर अखंड पाठ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों ने काफी आनंद लिया फिर खाटू श्याम बाबा के साथ लोगों ने अपने-अपने सेल फोन से सेल्फी का भी आनंद उठाया फिर किसी ने वीडियो कॉलिंग से अपने फैमिली को श्याम बाबा को दर्शन कराए तो किसी ने वीडियो कॉल करके किसी ने मोबाइल से वीडियो क्लिक करके घर पर ले जाकर दर्शन कराई है बड़ी-बड़ी दूर से भक्त खाटू श्याम मंदिर भक्ति दर्शन करने के लिए आते हैं।
इस मौके पर मनीष मिश्रा. रचित अग्रवाल.दीपू मिश्रा. अनिल त्रिपाठी. नितेश सक्सेना. श्याम मिश्रा. कन्हैया कश्यप. मयंक गुप्ता व्यावस्था में लगे रहे।
इसके अलावा ऐतिहासिक पांडा बाग मंदिर, लोहाई रोड स्थित राधाश्याम शक्ति मंदिर, गुड़गांव देवी मंदिर बढ़पुर देवी मंदिर, महाकाल मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।





