34 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

छतरपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा

Must read

– शादी के स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची टीम, पूरे दिन चली जांच

– कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के बेटे से हाल ही मे ऋषिकेश मे हुईं शादी के बाद चर्चा मे आये

छतरपुर (मध्यप्रदेश)। छतरपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आयकर विभाग की टीम शादी के स्टीकर लगी गाड़ियों से फैक्ट्री परिसर तक पहुंची, जिससे शुरुआत में किसी को भी शक न हो।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई अचानक और पूरी गोपनीयता के साथ की गई। टीम ने फैक्ट्री परिसर में दस्तावेजों की गहन जांच की, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, खाताबही और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। छापेमारी देर रात तक चलती रही।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक हाल ही में अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उनकी बेटी का विवाह कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के बेटे सचिन अवस्थी से उत्तराखंड के ऋषिकेश में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ था। इस शादी को राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चित माना गया।

इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में बागेश्वर धाम के बाबा, कथा वाचक कुमार विश्वास, कानपुर के पूर्व कमिश्नर अखिल कुमार समेत राजनीति, प्रशासन और समाज से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। समारोह की भव्यता और मेहमानों की सूची को लेकर भी लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं।

सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की टीम की नजर फैक्ट्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन, निवेश और आय-व्यय के रिकॉर्ड पर है। आशंका जताई जा रही है कि शादी में हुए खर्च और कारोबारी गतिविधियों के बीच वित्तीय तालमेल की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के कारणों और संभावित कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस कार्रवाई के बाद छतरपुर सहित मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस खेमे में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं आमजन भी इस छापेमारी को हालिया चर्चित शादी से जोड़कर देख रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article