FSDA में बड़ी कार्रवाई: गाजियाबाद और कानपुर के दो खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित, लापरवाही व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

0
39

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों में दो FSDA अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश स्वयं FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने जारी किया।
निलंबित अधिकारियों में अरविंद कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गाजियाबाद, अनिल पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कानपुर,शामिल हैं।
दोनों पर विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप पाए गए थे। आयुक्त कार्यालय की प्राथमिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि के दौरान संबद्धता अरविंद कुमार यादव को निलंबन अवधि के दौरान FSDA मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। अनिल पाल को मंडलीय कार्यालय लखनऊ से संबद्ध करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, लाइसेंसिंग और फील्ड रिपोर्टिंग में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ कई मामलों में अनियमित लाभ लेने के आरोप भी लगे हैं।
FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्पष्ट किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध मामलों की भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here