भारतीय व्यापार मंडल ने कायमगंज रेलवे स्टेशन की लंबाई बढ़ाने की उठाई मांग

0
26

फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री आदेश अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल ने सांसद मुकेश राजपूत के आवास फिरोज रोड नई दिल्ली में उनके आवास पर जाकर जिले की समस्याओं के साथ-साथ कायमगंज रेलवे स्टेशन की लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग रखते हुए और कायमगंज प्लेटफार्म को लंबाई बढ़ाने के लिए बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि कायम गंज रेलवे स्टेशन की रोड पर घंटो जाम में फंसे रहने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व में ओवर ब्रिज स्वीकृति होने के बावजूद भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया है।
व्यापार मंडल ने नई ट्रेनों की मांग भी की।लॉन्ग रूट की गाड़ी 13168, 13 169 जो आगरा से कोलकाता के बीच चलती है उसका भी पत्र माननीय सांसद जी ने केंद्रीय रेल मंत्री जी को जारी करते हुए खुद अपने हाथों से रेल मंत्री को देंगे उम्मीद है की कम से कम चार-चार गाड़ियों का ठहराव जल्दी होगा। एवं प्लेटफार्म पर लंबाई के साथ-साथ लाइट व्यवस्था की भी मांग की गई है कायमगंज स्टेशन रात्रि में जगमग हो जाए ऐसा अनुरोध किया गया है।
पूर्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद की ओर से 19715/लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में किया गया उसे ट्रेन के चल जाने से राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है कायमगंज नगर में प्रमुख उद्योग तंबाकू,आलू, मक्का आदि का बंपर पैदावारी को देखते हुए व्यापार को काफी सहायता मिलेगी और राजस्व के भी बंपर बढ़ोतरी होगी।
गाड़ी संख्या 15083/टाटा छपरा एक्सप्रेस को कासगंज तक बढ़ाने एवं 15003/ 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस को कासगंज तक बढ़ाने की मांग की गई है ।
एक नई गाड़ी लखनऊ से दिल्ली वाया कायमगंज कासगंज चलाने के संबंध में भी अनुरोध किया गया है। प्रयागराज से चलकर लाल कुआं की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 04117/04118 को प्रतिदिन चलने की भी मांग की गई है।
कायमगंज स्टेशन की प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है जिससे यात्री गणों को कोई भी परेशानी ना हो और वह सुगमता से ट्रेनों में चढ़ वा उतर सके ।इसके साथ ही 15083/ 15084 टाटा छपरा एक्सप्रेस एवं चोरी चोरा एक्सप्रेस की कायमगंज ठहराव के साथ-साथ कासगंज तक बढ़ाने बढ़ाने की भी मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here