फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नगर आगमन से पूर्व खिमसेपुर नगर पंचायत में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा , पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह , जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जी, जिला मंत्री गोपाल राठौर , जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल डॉ अभिषेक ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सफेद और कार्यकर्ता मौजूदरहे। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभिनंदन को स्वीकार किया और कहा कि पार्टी को मजबूत करने तथा आने वाले 2027के चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगे उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन अधिक महत्वपूर्ण है और संगठन के बल पर ही चुनाव जीते जाते हैं इसलिए संगठन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखें व उनकी समस्याओं का समाधान के लिए प्राथमिक रूप से कार्य करें।






