सातन पुर मंडी में आमद के साथ-साथ दामों में भी उछाल

0
63

फर्रुखाबाद। एशिया की सर्वाधिक राजस्व देने वाली मंडी सातनपुर में आलू की आमद बढ़ने के बाद भी दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को आलू₹100 के उछाल के साथ बिका।
किसान नेता आलू आरती संगठन के पदाधिकारी अरविंद राजपूत ने बताया कि सोमवार को आलू की आमदनी 5000 रुपए की राही इसके साथ ही पुराना आलू 300 से लेकर 400 पैकेट तक आया बिक्री में भी उछाल देखा गया। आलू के दामों में ₹100 का उछाल दिखा आलू 451 से लेकर 550 रुपए प्रति पैकेट के भाव से भी कहा वहीं पुराना आलू भी मंडी में बिक रहा है हालांकि नया आलू आ जाने के बाद अब पुराने आलू को पसंद करने वाले काफी कम रह गए हैं लेकिन फिर भी पुराने आलू की बिक्री हो रही है।
बताते चलें कि फर्रुखाबाद जनपद आलू के उत्पादन में अपना विशेष स्थान रखता है आलू मंडी की शुरुआत हुए अभी चंद्र दिन ही बीते हैं की बड़ी तादाद में आलू की आमदनी शुरू हो गई है और भविष्य में आमदनी और भी बढ़ाने की संभावना है। आलू मंडी में इन दोनों सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है इस मंडी में विभिन्न लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है आलू की आढ़तों पर इस समय सुबह से लेकर शाम तक भीड़ देखी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here