सीएम योगी के आदेश पर यूपी में अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान तेज

0
25

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान का बड़ा अभियान शुरू हो गया है। पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से किरायेदारों, मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेज़ों की गहन जांच कर रहे हैं।

नेपाल बॉर्डर और बड़े शहरों में विशेष सख्ती बढ़ाई गई है। फर्जी दस्तावेज़ या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। सरकार ने सभी जिलों में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मजबूत करना और अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here