अंबेडकर पार्क में जलभराव से बढ़ी परेशानी, 70 मीटर नाली निर्माण न होने पर भड़का स्थानीय आक्रोश

0
30

फर्रुखाबादl सिवारा खास स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास लंबे समय से जलभराव और दलदल की समस्या बनी हुई है। लगभग 70 मीटर नाली का निर्माण न होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। इससे जहां तेज दुर्गंध फैल रही है, वहीं बीमारियों के खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि पार्क के पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली न बनने के कारण बारिश या सामान्य दिनों में भी पानी जमा हो जाता है और धीरे-धीरे दलदल का रूप ले लेता है। इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक किसी ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है।

सेवारा खास निवासी रामनिवास कश्यप, शिवकुमार गौतम, सर्वेश कश्यप, अनार सिंह मौर्या, धर्मेंद्र सुभाष, रामेश्वर दयाल, कैलाश, हृदयराम, रामबाबू, ग्रीसचंद, श्यामवीर और चंद्रपाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल नाली का निर्माण कर जलनिकासी की समस्या को दूर करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here