सनक मिजाज पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, फिर खुदकुशी

0
104

फतेहपुर| लमेहटा गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात घटी, जहां सनक मिजाज पति मुकेश निषाद (36) ने अपनी पत्नी गुड़िया (27) को गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुदकुशी कर ली। दंपती की तीन नन्हीं बेटियां—प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और जियांशी (8 माह)—अब अनाथ हो गई हैं।

घटना रात करीब तीन बजे सामने आई, जब कमरे से गोली की आवाज सुनकर आंगन में सो रही मां शांति देवी मौके पर पहुंची और बेड पर बेटे व बहू को रक्तरंजित अवस्था में देखा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

एसपी फतेहपुर, अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकेश का मानसिक स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था और वह अक्सर बहस व विवाद में उलझा रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था।

मुकेश और गुड़िया ने 2019 में प्रेम विवाह किया था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here