काठमांडू में खराब मौसम, तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट सभी यात्री सुरक्षित

0
105

लखनऊ।  नेपाल की राजधानी काठमांडू में खराब मौसम के कारण शनिवार को तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मौसम बिगड़ने के चलते काठमांडू में दृश्यता बहुत कम हो गई थी।
1. इंडिगो 6E-1157 (मुंबई-काठमांडू)
2. थाई एयर एशिया FD-182 (बैंकॉक-काठमांडू)
3. एयर इंडिया AI-2219 (दिल्ली-काठमांडू)
तीनों फ्लाइट्स को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में विश्राम की सुविधा दी गई और उन्हें भोजन-पानी की व्यवस्था भी कराई गई।
मौसम सामान्य होने के बाद सभी विमान क्रमशः शाम 6:45 से 7 बजे के बीच काठमांडू रवाना किए गए।
लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई और सभी उड़ानें सुरक्षित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here