पुलिस को दी मारपीट की तहरीर , कार्रवाई की मांग

0
83

फर्रुखाबाद। शमशाबाद के मोहल्ला सैदबाड़ा में मकान में हिस्से के विवाद को लेकर एक एक व्यक्तिने सेअपने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
दी गई तहरीर में कर्रार अली पुत्र अहमद नूर ने कहा कि उसका विवाह अनीस फातिमा पुत्री नबी हुसैन से हुआ था नबी हुसैन के तीन पुत्रियां थी उन्हें अपने मकान में से तीनों पुत्रियों हिस्सा दे दिया और एक हिस्से में अपने आप उनकी पत्नी रहने लगे और पीड़ित को उन्होंने अपने पास रख लिया पीड़ित ने मरते दम तक सांस व ससुर की सेवा की जिसके चलते पीड़ित की सास ने अपने हिस्से की वसीयत उसके नाम कर दी वह 50 साल से मकान पर काबिज है और उसके नाम से ही नगर पंचायत में दाखिल खारिज है शानू पुत्र जहीर जबरन मकान में घुस आया और मारपीट करने लगा और मकान में उसका हिस्सा है इस बात को लेकर कर्रार ने शिकायत की व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here