शारदीय नवदुर्गा पर्व की हर तरफ धूम, गूंजे रहे जयकारे

0
69

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र पक्ष में मंगलवार को देवी महागौरी की पपूजा अर्चना का क्रम जारी रहा। नगर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का पूजन किया गया। देवी मंदिरों पर हवन लगे हुए व मंगल की कामना की गई व महागौरी का पूजन किया गया।
नगर के मुख्य मंदिर माँ शीतला देवी, गुड़गांव देवी, मठिया देवी, वैष्णो देवी, महाकाल मंदिर सहित नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़े उल्लास के साथ माँ की पूजा अर्चना कर की।
धार्मिक स्थलों के बाहर नारियल, फूल, माला की दुकानें सजी हुई हैं। शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और हर कोई अपने अपने तरीके से मां को खुश करने में लगा है।घरों में पूजन-अर्चना का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व कई जगह देवी मां की मूर्ति स्थापित की। माँ का दरबार सजा हुआ था। लोगों ने पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नतें मागीं। इसके साथ ही महिला भक्तों ने भजन कीर्तन कर मां के विविध रूपों का बखान किया।कहा कि मां के ध्यान से भक्तों के सारे कष्ट संकट कट जाते हैं। इसके बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मां के भजनों की मधुर ध्वनि के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।शक्ति की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि में मां की उपासना सभी प्राणी को व अपने परिवार को भी त्रिविध तापों दैहिक, दैविक और भौतिक से मुक्ति दिलाती है। संसार में सचसे सरल उपासना या तो माता शक्ति की है या भगवान शिव की है। मां कभी नाराज नहीं होती और भोलेनाथ अपने भक्तों की गलतियों पर ध्यान नहीं देते। पांच ज्ञान इंद्रियां, पांच कर्म इन्द्रियां और एक घन इन ग्यारह की जी संचालित करती है यही परम् शक्ति मां है जो जीवात्मा, परमात्मा, भूताकार, चित्ताकाश और चिदाकाश के में सर्वव्यापी है। नवदुर्गा के उत्तरार्ध में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है । सुबह शाम देवी मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here