यूथ इंडिया समाचार
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी इस समय बाढ़ को लेकर सतर्क बने हुए हैं जिसके चलते जिले में बाढ़ पीडि़तों को समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव तहसील प्रशासन मदद के लिए तैयार खड़ा है।
जिसके चलते लगातार टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। बाढ़ ग्रस्त 65 गांव से अब अपनी धीरे-धीरे निकालना शुरू हो गया है चित्रकूट डिप पर भी पानी की रफ्तार कम हो रही है साथ ही कस्बे में भर पानी भी अब कम होने लगा है जिसके चलते अब बीमारियां भी शुरू हो गई हैं स्वास्थ्य विभाग भी जिला अधिकारी के निर्देश पर लगातार कैंपिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार उप जिला अधिकारी संजय सिंह ने बताया है कि लगभग 65 गांव में बुधवार तक 14924 बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण किया जा चुका है आज अन्य आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों को राशन वितरण किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन गांवों के ग्रामीणों की बाढ़ के पानी से आने से फासले बर्बाद हो गई हैं उनका क्षति आकलन करवाकर मुआवजा दिलवाया जाएगा
साथ ही जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रमित राजपूत से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अभी तक 205 कैंप 65 गांव में लगाए गए हैं। जिसमें लगभग 15000 से अधिक मरीजों को दवा वितरण की जा चुकी है आज भी कैंप चल रहे हैं स्वास्थ्य विभाग लगातार क्षेत्र में सक्रिय है दवा वितरण कर रहा है।
जब इस संबंध में जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया लगातार टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
जिला अधिकारी निर्देश पर एसडीएम ने 65 गांव के निवासी बाढ़ 14924 पीडि़तों को राहत सामग्री की वितरण


