LG के आदेश को 48 घंटे में वापस लेने की मांग, विरोध तेज
नई दिल्ली। दिल्ली की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने एलजी के 13 अगस्त को जारी आदेश के खिलाफ सख्त विरोध जताया है। समिति ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की है।
समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। समिति का कहना है कि आदेश के चलते थानों में वकीलों से बयान दर्ज कराने जैसी प्रक्रिया लागू की जा रही है, जिसे बार के लोग अनुचित मानते हैं।
समिति के प्रवक्ता तरुण राणा ने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापक आंदोलन और प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य न्यायपालिका और वकीलों के अधिकारों की रक्षा है। उन्होंने सभी बार एसोसिएशनों और अधिवक्ताओं से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।


