27 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

थाईलैंड-कंबोडिया में संघर्ष जारी, अपने घरों से भागे हजारों लोग

Must read

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी संघर्ष के कारण हजारों लोग अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे है। खबरों के अनुसार दोनों देशों जारी के बीच संघर्ष के तीसरे दिन शनिवार को भी लोग अपने घरों को छोड़ कर भाग रहे हैं। वहीं अभी तक मृतकों की कुल संख्या 32 तक पहुँच गई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क में बंद दरवाजों के पीछे एक आपात बैठक की, जबकि मलेशिया, जो दोनों देशों को शामिल करने वाले 10 देशों के क्षेत्रीय समूह का अध्यक्ष है, ने शत्रुता समाप्त करने और मध्यस्थता की पेशकश की।

परिषद ने कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन परिषद के एक राजनयिक ने कहा कि सभी 15 सदस्यों ने पक्षों से तनाव कम करने, संयम बरतने और विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का आह्वान किया। आसियान ने सीमा पर चल रही लड़ाई को सुलझाने में मदद करने का भी आग्रह किया।

खबरों के अनुसार, कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत चिया केओ ने संवाददाताओं से कहा कि उनके देश ने “बिना शर्त तत्काल युद्धविराम की माँग की, और हम भी विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करते हैं।”

उन्होंने कंबोडिया द्वारा थाईलैंड पर हमला करने के आरोपों का जवाब देते हुए पूछा कि बिना वायु सेना वाला एक छोटा देश अपने से तीन गुना बड़ी सेना वाले एक बड़े देश पर कैसे हमला कर सकता है, और ज़ोर देकर कहा, “हम ऐसा नहीं करते।” संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article