26.5 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

कार के दरवाजों में बना था ‘गुप्त तहखाना’, आयकर टीम ने छापेमारी कर निकाले ₹2.65 करोड़

Must read

हापुड़: हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल (Chhijarsi Toll) के पास राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को एक कार (car) से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। खुफिया सूचना के आधार पर रोकी गई यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। तलाशी के दौरान एक बैग में 35 लाख रुपये मिले, जबकि 2.65 करोड़ रुपये कार के दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों में छिपाकर रखे गए थे।

डीआरआई के अनुसार, कार में सवार लोग बरामद रकम से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वे अधिकारियों को नकदी कहां से आई, इसकी जानकारी भी नहीं दे पाए। इसके बाद डीआरआई ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी, जो अब आगे की कार्रवाई करेगा।

शाहजहांपुर से आ रही कार में इतनी बड़ी रकम मिलने को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी चुनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बरामद नकदी का चुनावों से कोई संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। डीआरआई की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग नकदी के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगा।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article