29 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, 3 की मौके पर मौत

Must read

लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले के भीरा-पलिया हाइवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया। रपटा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक और दो युवतियां भीरा से पलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। ट्रक बाइक को घसीटते हुए घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की जान चली गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article