28.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगे विशेष कैंप, कमालगंज में 12 लोगों ने किए आवेदन

Must read

 

अगला विशेष कैंप 24 अक्टूबर को लगेगा, बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे

कमालगंज संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान- 2026 के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एक बार फिर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के रेलवे रोड स्थित जूनियर हाई स्कूल में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने मतदाताओं से आवेदन फॉर्म प्राप्त किए और नए मतदाताओं को फॉर्म-6 का वितरण भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 280 के बीएलओ आलोक को 4 फॉर्म प्राप्त हुए, जबकि बूथ संख्या 276 के बीएलओ अनिल को 8 फॉर्म प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 12 आवेदनों के माध्यम से लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। अधिकांश आवेदक फॉर्म-6 लेकर पहुंचे थे।

बीएलओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहकर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का वितरण व संकलन कर रहे हैं।

कौन कर सकता है आवेदन –
बीएलओ ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, आयु व पते के प्रमाण की फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। इच्छुक मतदाता ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप और www.voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
बीएलओ ने बताया कि जो पात्र व्यक्ति अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल नहीं करा सके हैं, वे निर्धारित समय पर अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अगला विशेष कैंप 24 अक्टूबर को लगाया जाएगा। उन्होंने सभी छूटे हुए पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article