मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर मुरहास कन्हैया स्थित ग्रामीण बैंक के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस की डायल 112 सेवा को दी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी सोनू पुत्र मुकेश अपनी पत्नी पूजा और मां सविता के साथ सकवाई स्थित अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्नाव जनपद से ऊगरपुर में अपने बहनोई रविंद्र के घर आए अजय कुमार बाइक से मुरहास कन्हैया बाजार जा रहे थे। ग्रामीण बैंक के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चारों लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर हल्का प्रभारी निरीक्षक अशोक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल सभी लोग अपने-अपने वाहनों से निजी अस्पताल में उपचार कराने चले गए।


