28.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Must read

 

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और पुलिस की रोक के बावजूद निर्धारित स्थल में प्रवेश करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन संबंधी प्रतिबंधों के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचने पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मंगलवार सुबह पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत 14 कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे थे। बताया गया कि प्रदर्शन स्थल में प्रवेश के लिए कार्यकर्ताओं ने द्वार पार किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाते हुए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में बताया था। इसी निर्णय के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे थे।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्राथमिकी में दर्ज धाराओं और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article