28.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Must read

सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

वाराणसी, 13 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (14 अक्टूबर) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे। सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर में प्रस्तावित है। इसमें वाराणसी खंड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया सहित कुल आठ जिले शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article