31.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, साथ आया युवक फरार

Must read

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में सोमवार शाम एक 24 वर्षीय युवती की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवती की पहचान समरीन के रूप में हुई है। वह एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। घटना के बाद युवक के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, समरीन और युवक ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब छह बजे समरीन 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ ठहरे युवक की पहचान अवनीश जायसवाल उर्फ देव के रूप में बताई गई है। वह सुल्तानपुर का रहने वाला है।
समरीन लखनऊ की निवासी थी और एक होटल में काम करती थी। वह शादीशुदा थी और उसका पति से तलाक का मामला चल रहा था। सोमवार को इस मामले में उसकी पेशी भी थी, लेकिन वह अदालत नहीं पहुंची। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 11 बजे अपनी बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी।
समरीन की मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि युवक समरीन को अकबरी गेट से अपने साथ ले गया था और होटल में उसने दूसरा नाम दर्ज कराया था। मां ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
घटना के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस युवक की तलाश और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article