मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जिंदापुर निवासी दाताराम ने गांव के ही सुनील, सुधाकर सिंह उर्फ पिंटू, महावीर और सुशील के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
दाताराम के अनुसार, 12 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत की जुताई कर रहे थे। तभी उक्त लोग वहां पहुंच गए और खेत की मेड़ काटने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके सिर और शरीर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सोनी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


