22.6 C
Lucknow
Wednesday, October 14, 2026

दीवार के मलबे में दबकर युवक गंभीर रूप से घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Must read

क्रासर
देर रात घर पर हुआ हादसा, अचानक दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी
फर्रुखाबाद। जनपद के जहानगंज क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। घर पर मौजूद एक युवक अचानक दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, जहानगंज क्षेत्र निवासी शिवम पुत्र पुजारी लाल देर रात अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक घर की एक दीवार भरभराकर गिर गई। शिवम दीवार के मलबे की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया। अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह उसे मलबे से बाहर निकाला।
हादसे में शिवम को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना के बाद परिवार के लोग युवक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
दीवार गिरने की घटना किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article