25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

दिल्ली के नरेला में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर, सिलेंडर ब्लास्ट में महिला की मौत

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के नरेला (Narela) इलाके में बुधवार को आग लगने की अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में सुबह दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, नरेला के एक गांव में घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट की एक अन्य घटना सामने आई। हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की गई।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार तड़के नरेला में दो फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के साथ ही दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, नरेला की दो फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

नरेला के सनोठ गांव में मंगलवार रात आग लगने की एक घटना सामने आई। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, पंचायत घर के पास स्थित एक मकान में रात करीब 7:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 8:35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि आग रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडर में लगी थी। घटना के बाद मौके से 28 वर्षीय मंजू का शव बरामद किया गया। दमकल विभाग ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article