27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

फर्रुखाबाद में खुलेआम गांजे का खेल!

Must read

 

– 190 रुपये की पुड़िया में नशे का कारोबार
– कादरीगेट क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक्री के आरोप

फर्रुखाबाद। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना कादरीगेट क्षेत्र में गांजे की पैकिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नशे के अवैध कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में गांजे की पुड़िया तैयार किए जाने का दावा किया जा रहा है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि क्षेत्र में 190 रुपये की पुड़िया में गांजा बेचे जाने की बात सामने आई है। यदि वायरल वीडियो और बिक्री से जुड़े आरोपों की पुष्टि होती है तो यह न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला होगा।
गांजे की कथित पैकिंग का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी मात्रा में मादक पदार्थ की पैकिंग और बिक्री का नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा है? क्या कारोबार किसी एक स्थान तक सीमित है या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच से ही सामने आएगा।
स्थानीय स्तर पर मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में वायरल वीडियो ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल दावे में 190 रुपये में गांजे की पुड़िया बेचे जाने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है तो यह चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि आसानी से उपलब्ध नशा युवाओं और किशोरों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article