27 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Must read

 

– इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष
– देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष
– चौधरी वीरेंद्र सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त

नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आराधना मिश्रा ने अजय राय का स्थान लिया है।
पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
कांग्रेस ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है। अजय राय अगस्त 2023 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी के प्रदेश संगठन की कमान उनके हाथों में होगी।
कांग्रेस के ताजा संगठनात्मक बदलाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता की नियुक्ति की गई है। इन फैसलों के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article