27.2 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत कायमगंज में सेवा शिविर का निरीक्षण

Must read

– विधायक डॉ. सुरभि ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का लिया जायजा
– अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

फर्रुखाबाद/कायमगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड कायमगंज में आयोजित सेवा शिविर में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सेवा शिविर का आयोजन 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

विधायक डॉ. सुरभि ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा आमजन को दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के लाभार्थियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र पंचायत प्रशासक श्रीमती अनुराधा दुबे एवं खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article