लखनऊ। उत्तरी जोन पुलिस में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। स्थानांतरण के बाद कई उपनिरीक्षकों और आरक्षियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उपनिरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा को चंद्रिका देवी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह को थाना जानकीपुरम भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार दुबे को महोना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। विवेक सिंह को अलीगंज में हल्का गोयल प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में पुष्पेंद्र चौधरी को गल्लामंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शनि तोमर का मलिहाबाद से तबादला किया गया है। संजय कुमार गुप्ता को थाना अलीगंज भेजा गया है।
नीलेन्द्र प्रताप को जानकीपुरम हल्का नंबर-4 प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमरपाल साहू को भी थाना जानकीपुरम में नई जिम्मेदारी मिली है। मनीष कुमार मिश्रा को महिगवां हल्का नंबर-4 प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अरविंद कुमार तिवारी को थाना जानकीपुरम, उमेश यादव को रहीमाबाद हल्का नंबर-5 प्रभारी तथा रघुनाथ सिंह को थाना रहीमाबाद में तैनाती दी गई है। आरक्षी राहुल कुमार का माल से इटौंजा तबादला किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।


