कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तालग्राम क्षेत्र के भवानीसराय निवासी चंदन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक चंदन पॉक्सो के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बताया गया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अमोलर अंडरपास के पास पुलिस और इनामी आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किए जाने की जानकारी दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


