28.3 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर डॉ ममता अरुण कर रही प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली, लगे आरोप

Must read

क्रासर
ऑपरेशन थिएटर के पास कमरे की लाइट बंद कर बैग में डलवाए जाते हैं पैसे
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं के ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने के गंभीर आरोप सामने आने से अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में हाल ही में तैनात सर्जन डॉ. ममता अरुण पर आरोप है कि वह प्रसूताओं के ऑपरेशन के नाम पर उनके परिजनों से कथित तौर पर 10 हजार रुपये देने की बात कहती हैं। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने वाले परिजनों पर दबाव बनाया जाता है और उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया भी जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व कानपुर की रहने वाली एक महिला अपने मायके फतेहगढ़ आई हुई थी। प्रसव संबंधी समस्या के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने का निर्णय लिया। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन डॉ. ममता अरुण ने किया और ऑपरेशन के बाद उसके परिजनों से चार हजार रुपये लिए गए।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ऑपरेशन कराने वाली प्रसूताओं के परिजनों से 10 हजार रुपये तक की रकम मांगे जाने की चर्चा अस्पताल में लगातार बनी हुई है। आरोप यह भी है कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों से निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर रकम मांगी जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि यदि सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं का उपचार और ऑपरेशन सरकारी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है तो फिर मरीजों के परिजनों से कथित तौर पर रकम मांगने की जरूरत क्यों पड़ रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है।
मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह फोन पर बात नहीं कर सकते। इसके बाद फोन कट गया।
अब सवाल यह है कि महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने के आरोपों की जांच कब होगी और अस्पताल प्रशासन मरीजों के हित में क्या कदम उठाएगा। मरीजों और उनके परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article