कमालगंज संवाददाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जगह-जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल कमालगंज ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, वहीं मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कमालगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन भोजपुर विधानसभा के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।
उद्घाटन के बाद विधायक राठौर ने सीएचसी का निरीक्षण किया, भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षय रोग (टीबी) से ग्रसित मरीजों को पोषण किट भी वितरित की।
सीएचसी में लगे इस शिविर में कुल छह लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान की पूरी प्रक्रिया लैब तकनीशियन शानू भदौरिया, अमृत सिंह, डॉ. अमन कुमार, राजीव कटियार, संजीव कुमार, सौरभ गुप्ता, चर्चिल थॉमस और मंगली प्रसाद तिवारी की टीम द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. विकास पटेल, पवन प्रताप, विमल कुमार, शिवरतन सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं भाजपा के मंडल महामंत्री सदन दुबे, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, डॉ. शिवकुमार गोयल, बबलू चौहान और अशोक श्रीवास्तव सभासद आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।


