30 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

विधान परिषद शिक्षक-स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Must read

 

– लखनऊ मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
– निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए जारी किए नंबर

लखनऊ। विधान परिषद खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन के संबंध में पूछताछ एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार मंडल स्तर पर निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0522-2987435 जारी किया गया है। इसके अलावा संबंधित जनपदों में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
इन जिलों के लिए जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर
लखनऊ: 0522-2611117, 0522-2611119
सीतापुर: 05862-297252
हरदोई: 05852-234407
रायबरेली: 0535-2204086, 0535-2204089
खीरी: 05872-271127
प्रतापगढ़: 05342-297845
बाराबंकी: 05248-297438
प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
प्रशासन ने निर्वाचन से जुड़े लोगों से निर्धारित माध्यमों के जरिए ही जानकारी प्राप्त करने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article