30 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

नाबालिग से यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, तीन पर मुकदमा

Must read

 

– मांग में जबरन सिंदूर भरने, फोटो के जरिए धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप
– मलिहाबाद थाने में केस दर्ज

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में एक युवती ने नाबालिग उम्र में उसके साथ कथित यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहनवाज, सीराज और शाहरूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक, घटना वर्ष 2021 की है, जब पीड़िता 16-17 वर्ष की थी और कक्षा 11 में पढ़ती थी। आरोप है कि शाहनवाज ने उसके घर के बाहर जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसकी तस्वीर खींच ली। इसके बाद कथित तौर पर उसी तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि तस्वीर सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उस पर कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने का दबाव बनाया गया।
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और परिवार को भी धमकाया गया। उसने पुलिस से कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के आधार पर होगी।
पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article