शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव पहाड़पुर निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सरवन और संजय पूर्व रंजिश के चलते एकराय होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रमोद कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज, विरोध करने पर जमकर मारपीट; दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज


