26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने सकुशल निकाला

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट शमशाबाद स्थित गंगा पुल पर शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक को पुल से नदी में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई।
गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की सक्रियता और गोताखोरों के प्रयास से युवक की जान बच गई। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक की पहचान सत्यम निवासी ग्राम ढोलापुर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसका पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल आया और आवेश में ढाईघाट गंगा पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक को समझाते हुए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया।
सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों के अनुसार ढाईघाट शमशाबाद का गंगा पुल अब आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं के कारण चिंता का विषय बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब तक करीब आधा दर्जन लोग पुल से गंगा में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके हैं। इनमें कुछ लोगों के अभी तक लापता होने की भी जानकारी बताई जा रही है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में चिंता बढ़ रही है। समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव संजय गंगवार ने गंगा पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने पुल के दोनों ओर लोहे की बाड़ लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों को पुल से नदी में छलांग लगाने से रोकने में मदद मिल सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article