25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

बताया गया कि बुलंदशहर के नगला जगत निवासी नीरज यादव पुत्र सूरन सिंह यादव, थाना मेरापुर क्षेत्र निवासी रवि पुत्र सुभाष चंद्र, थाना शमसाबाद क्षेत्र के बाजार मंडी निवासी माजिद पुत्र महमूद तथा भरतपुर मिर्जापुर निवासी आदेश पुत्र मुन्ने अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए हैं।

हादसे के बाद सभी घायलों को परिजन और आसपास के लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। हादसों की जानकारी संबंधित पुलिस को भी दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article