प्रेम प्रसंग से परिजन थे नाराज, गांव में मचा हड़कंप
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव गांव के बाहर एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन इस रिश्ते से कथित तौर पर नाराज थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों की सूचना पर बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच के साथ परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सैजनी का है।


